खबर सुनें खबर सुनें कानपुर देहात। जिले में धान की सरकारी खरीद का लक्ष्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है, जबकि अधिकांश क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं. एक दिन शेष रहने पर बाजार परिसर के क्रय केंद्रों पर खरीदारी ठप हो गई। अकबरपुर में उपमंडी गेट पर खरीद बंद होने की सूचना चस्पा की गई। जबकि लक्ष्य से 3830 मीट्रिक टन कम धान खरीदा गया है। सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान की सरकारी खरीद के लिए 86600 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए छह एजेंसियों के कुल 54 क्रय केंद्र स्थापित किए गए। पीसीयू, यूपीएस, एफसीआई, पीसीएफ और मंडी के क्रय केंद्र पहले बंद थे। खाद्य विभाग के 17 क्रय केंद्रों पर ही धान की खरीदी की जा रही थी। एक सप्ताह पूर्व तीन क्रय केंद्रों को छोड़कर अन्य बंद रहे। धान खरीदी के लिए अब केवल एक दिन शेष है। शनिवार को कुछ किसानों का धान ही खरीदा जा सका। इसके बाद इन क्रय केंद्रों को भी बंद कर दिया गया। पोर्टल पर फीड नहीं होने से धान की तुलाई बंद हो गई। जिले में अब तक 82770 मीट्रिक टन धान की ही खरीद हो सकी है. पोर्टल के बंद होने से एक दिन शेष रहकर लक्ष्य की खरीदारी किए जाने की संशय बनी हुई है। बता दें कि धान की खरीद 28 फरवरी तक होनी थी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोर्टल खुलने पर सोमवार को खाद्य विभाग के तीन क्रय केंद्रों पर खरीदी की जायेगी. कानपुर देहात। जिले में धान की सरकारी खरीद का लक्ष्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है, जबकि अधिकांश क्रय केंद्र बंद कर दिए गए हैं. एक दिन शेष रहने पर बाजार परिसर के क्रय केंद्रों पर खरीदारी ठप हो गई। अकबरपुर में उपमंडी गेट पर खरीद बंद होने की सूचना चस्पा की गई। जबकि लक्ष्य से 3830 मीट्रिक टन कम धान खरीदा गया है। सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान की सरकारी खरीद के लिए 86600 मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए छह एजेंसियों के कुल 54 क्रय केंद्र स्थापित किए गए। पीसीयू, यूपीएस, एफसीआई, पीसीएफ और मंडी के क्रय केंद्र पहले बंद थे। खाद्य विभाग के 17 क्रय केंद्रों पर ही धान की खरीदी की जा रही थी। एक सप्ताह पूर्व तीन क्रय केंद्रों को छोड़कर अन्य बंद रहे। धान खरीदी के लिए अब केवल एक दिन शेष है। शनिवार को कुछ किसानों का धान ही खरीदा जा सका। इसके बाद इन क्रय केंद्रों को भी बंद कर दिया गया। पोर्टल पर फीड नहीं होने से धान की तुलाई बंद हो गई। जिले में अब तक 82770 मीट्रिक टन धान की ही खरीद हो सकी है. पोर्टल बंद होने से एक दिन शेष रहने पर लक्ष्य की खरीदारी होने की संशय बनी हुई है। बता दें कि धान की खरीद 28 फरवरी तक होनी थी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोर्टल खुलने पर सोमवार को खाद्य विभाग के तीन क्रय केंद्रों पर खरीदी की जायेगी. ,
नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करे और ज्वाइन करें हमारा टेलीग्राम ग्रुप और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरों से जुड़े रहें |
>>>Click Here to Join our Telegram Group & Get Instant Alert of Uttar Prdaesh News<<<