Google Translate Support Maithili : अब मैथिली और भोजपुरी बोलने वाले लोग भी उठा सकते हैं गूगल ट्रांसलेट का लाभ
Google Translate Update: 24 नई भाषाओं में शुरू हुई गूगल ट्रांसलेशन की सुविधा। (Google Translate Support Maithili and Bhojpuri Languages) अब मैथिली और भोजपुरी बोलने वाले लोग भी गूगल ट्रांसलेट का लाभ उठा सकते हैं। गूगल ने 11 मई से इन दोनों सहित सात भारतीय भाषाओं में यह सुविधा शुरू की है। Google ट्रांसलेट की मदद से यूजर किसी भी भाषा को अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद कर सकता है।
Google Translate Now in Maithili: गूगल ने 11 मई से अपने ट्रांसलेशन टूल में सात भारतीय भाषाओं के साथ 24 नई भाषाओं का जोड़ा है। इनमें मैथिली, भोजपुरी, संस्कृत, असमिया, कोंकणी, मेइतेइलॉन (मणिपुरी) व मिजो शामिल हैं। अब ट्रांसलेशन टूल से विश्व के 157 भाषाओं में अनुवाद हो सकता है। पहले यह संख्या 133 थी।
Google Translate English to Maithili
Google Translate English to Bhojpuri
Google Translate English to Sanskrit
Google Translate Hindi to Maithili
Google Translate Hindi to Bhojpuri
Google Translate Hindi to Sanskrit
Google Translate Maithili to English
Google Translate Bhojpuri to English
Google Translate Sanskrit to English
Google Translate English to Maithili
Image Source: Google Translate
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने 11 मई को Google I/O 2022 इवेंट में 24 नई भाषाओं को गूगल ट्रांसलेट में जोड़ने का ऐलान किया। जिन भारतीय भाषाओं में फिलहाल यह सुविधा शुरू की गई है, उनमें मिजो भाषा का लोग सबसे अधिक इस्तेमाल करते हैं। आठ करोड़ से अधिक लोग मिजो भाषा का प्रयोग करते हैं। दूसरा नंबर भोजपुरी का है। करीब पांच करोड़ लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। भोजपुरी भारत के अलावा नेपाल और फिजी में भी बोली जाती है। बिहार के मिथिलांचल इलाके में बोली जाने वाली मैथिली करीब 3.8 करोड़ लोगों की मातृभाषा है।
रियल टाइम ट्रांसलेशन के लिए गूगल ने मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इससे बिना किसी गलती के सटीक ट्रांसलेशन किया जा सकता है। सुंदर पिचाई के अनुसार अभी तक अंग्रेजी के फ्रेज को हिंदी में ट्रांसलेशन करने पर उसका अर्थ बिगड़ जाता था, लेकिन मशीन लर्निंग की मदद से इसे दूर किया जा सकेगा।