भारत में बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालक हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री में काफी वृद्धि हुई है। देश में कई लोग आवाजाही के लिए दोपहिया वाहन खरीदते हैं। हालांकि, कुछ साल पहले दोपहिया वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। इसके बावजूद देश में कई लोग टू व्हीलर खरीदना पसंद कर रहे हैं. यह एक बड़ा कारण है, जिसके चलते कंपनियां समय-समय पर बाइक के नए मॉडल और वेरिएंट लाती रहती हैं। आज बाजार में हर कैटेगरी को देखते हुए बाइक्स मौजूद हैं. ऐसे में अगर आप भी नई बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे तो बाजार से शानदार और आकर्षक डील में बाइक खरीद सकते हैं। इस कड़ी में आइए जानते हैं बाइक खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
बाइक खरीदने से पहले आपको उसकी टेस्ट राइड जरूर लेनी चाहिए। टेस्ट राइड लेने के बाद आपको पता चल जाता है कि बाइक चलाना आरामदायक है या नहीं। ऐसे में बाइक खरीदते समय उसकी टेस्ट राइड जरूर लें।
इसके अलावा बाइक खरीदते समय आपको उसका माइलेज जरूर चेक करना चाहिए। बढ़ती महंगाई के आज के दौर में जब पेट्रोल के दाम बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में आपको वही बाइक खरीदनी चाहिए, जिसका माइलेज बेहतर हो।
बाइक लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप जिस बाइक को खरीदने जा रहे हैं। इसमें कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध हैं? कई बाइक्स में इन दिनों स्मार्ट सेफ्टी फीचर आ रहे हैं। ऐसे में बाइक खरीदते समय आपको इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए।
बाइक लेते समय उसके फ्यूल टैंक की क्षमता की जांच कर लेनी चाहिए। बाइक खरीदते समय यह जरूर पता कर लें कि एक बार टैंक भर जाने पर आपकी बाइक कितने किलोमीटर चल सकती है।
,
UttarPradeshLive.Com Home | Click here |
Check Amazon Mobile Offers | Click here |
Subscribe to Our YouTube, Instagram and Twitter – Twitter, Youtube and Instagram.