
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं भेजीं।
श्री चौहान के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महासचिव हितानंद, प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों, राज्य सरकार के मंत्रियों और अन्य नेताओं ने भी श्री नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी है.
इसे भी पढ़ें…..
श्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है: ‘राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी को जन्मदिवस की बधाई। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ एवं सुखी जीवन प्रदान करे, यही कामना करता हूँ। बहुत बहुत शुभकामनाये।’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा है- प्रखर राष्ट्रवादी, कुशल संगठक एवं करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश भाजपा के मीडिया अधिकारी लोकेंद्र पाराशर समेत अन्य पदाधिकारियों व नेताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने नेता को बधाई संदेश भेजे हैं।
ऐसा लगता है कि आपने सूचनाएं ब्लॉक कर दी हैं!
UttarPradeshLive.Com Home | Click here |
Subscribe to Our YouTube, Instagram and Twitter – Twitter, Youtube and Instagram.
- Vivo T2x 5G and iQOO Z7i Spotted On Google Play Console Listing, Key Specifications Revealed Ahead of Launch - March 24, 2023
- OTT vs Telcos: Is the Problem Getting Worse - March 24, 2023
- NFS Unbound Review: New Paint Job, Same Old Car - March 24, 2023