
भोजपुरी: बीमार मां के लिए मोनालिसा ने लिखा भावुक नोट, तस्वीरें शेयर कर बोलीं- आप फाइटर हैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:24 AM IST
सार
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने अपनी बीमार मां के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया है। इस नोट में अभिनेत्री ने अपनी मां को फाइटर बताया है।
ख़बर सुनें
विस्तार
दरअसल, मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें कुछ आज की हैं और कुछ बीते साल की हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा के पति विक्रांत भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ मोनालिसा ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है, जिसमें अभिनेत्री ने बताया है कि काफी समय से उनकी मां की तबीयत खराब चल रही है।
मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, ‘एक हैप्पी पोस्ट…19.4.2022. पूरे एक साल बाद आज मैं मां को बाहर लेकर गई और मैं बता नहीं सकती कि मुझे कैसे लगा है। पिछला साल उनके लिए बहुत मुश्किल भरा था। वह अस्पताल के चक्कर लगा रही थीं और कुछ दिनों पहले ही वह घर आई हैं। इस बीच मैं जब भी कोलकाता गई थी तो वह मेरे लिए मेंटली और फिजिकली काफी मुश्किल भरा रहा था। हम रोए, हमने प्रार्थनाएं की लेकिन हमें विश्वास था। हमारे डॉक्टर्स… उन्हें धन्यवाद कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।’
इसके आगे मोनालिसा ने लिखा, ‘मां आप फाइटर हैं और आप अभी भी लड़ रही हैं। आप मजबूत हैं और बचपन से ही आपने हमें ताकत दी है। यह समय भी बीत जाएगा। आप जल्द ही ठीक हो जाएंगी।’
मोनालिसा इन दिनों अपने पति विक्रांत सिंह के साथ स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में दिखाई दे रही हैं। कपल वहां भी सभी को खूब एंटरटेन कर रहा है। इसके अलावा, मोनालिसा ‘नजर’ और ‘नमक इश्क का’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं।
.
UttarPradeshLive.Com Home | Click here |
Subscribe to Our YouTube, Instagram and Twitter – Twitter, Youtube and Instagram.
- Gehraiyaan Box Office Collection Till Date, Total Budget And Expectations - March 25, 2023
- Legends League Cricket (LLC) 2023 Live Streaming: How to Watch World Giants vs Asia Lions T20 Match on Mobile for Free, Best Disney+ Hotstar Plans, More - March 25, 2023
- Prey For The Devil Release Date Netflix, Story, Star Cast, When Will Be Release? - March 25, 2023