लोक गायिका देवी का जन्मदिन : चैत्र नवरात्र के नवमी को जन्म लेने की वजह से माता पिता ने रखा ‘देवी’ नाम
|
Updated :10 Apr, 2022, 04:26 PM(IST)
पटना : भोजपुरी की लोक गायिका देवी का आज जन्मदिन है। बिहार के छपरा में इनका जन्म हुआ था बताया जाता है कि जब देवी का जन्मदिन हुआ था तब भी 10 अप्रैल को रामनवमी का त्योहार था। चैत्र नवरात्र के नवमी के दिन जन्म होने की वजह से ही इनके माता पिता ने इनका नाम देवी रखा।
देवी भोजपुरी की जानी मानी गायिका है इन्हे अपनी करियर में काफी सफलता मिली और इनके गाने को लोगों ने खूब पसंद किया जिससे इन्हे काफी शोहरत भी मिली। देवी का बचपन से ही संगीत की ओर रुझान था। दसवीं के बाद देवी संगीत की शिक्षा हासिल करने के लिए दिल्ली चली आई और गन्धर्व संगीत महाविद्यालय से संगीत की शिक्षा प्राप्त करने लगी साथ ही श्रीराम भारतीय कलाकेंद्र से कत्थक डांस भी सीखा। संगीत की शिक्षा पूरी करने के बाद देवी ने करियर में सफलता पाने के लिए काफी मेहनत की।
वहीँ शुरुआत के दिनों में देवी को संघर्ष भी करना पड़ा लेकिन 2003 में जाकर इन्हे सफलता मिली और फैंस का भरपूर प्यार मिला। इसके बाद देवी ने एक के बाद एक कई हिट एल्बम दिए जिसे लोगों ने खूब सराहा और देवी स्टार बन गई। आज जन्मदिन के मौके पर कशिश न्यूज़ की तरफ से लोक गायिका देवी को बहुत बहुत बधाई।
अमित सिंह की रिपोर्ट
UttarPradeshLive.Com Home | Click here |
Subscribe to Our YouTube, Instagram and Twitter – Twitter, Youtube and Instagram.